जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला, दो पक्षों में मारपीट, कई घाय

जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट के आदेशों की पालना करवाने के लिए पुलिस गांव में पहुंची थी। इसी बीच दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया। देखते दी देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। मारपीट में पुलिस कर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। 
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस के बड़े अधिकारी पर पत्थर बरसाए गए जिसे उन्हें गंभीर चोटें पंहुची हैं। मामला नेरी के चिमंणु गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट के आदेशों की पालना करवाने के लिए पुलिस गांव में पहुंची थी। इसी बीच दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया।

देखते दी देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। मारपीट में पुलिस कर्मियों समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। इसको देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा है। पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। विवाद को सुलझाने करने के पुलिस थाना जोगेंद्रनगर की सभी चोकियों की पुलिस जवान घटनास्थल पर तैनात हैं।  डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। अब माहौल शांतिपूर्ण है।