टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी को अप्रैल, 2022 में बेटी हुई थी। उसका नाम उन्होंने लियाना रखा था। दो-तीन महीनों के बाद इन्होंने बेटी की झलक फैन्स को दिखाई थी। साथ ही बताया था कि वह दोबारा प्रेग्नेंट हैं। और अब वो समय आ गया है जब इनकी डिलीवरी हो चुकी है।

गुरमीत चौधरी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर देबिना (Debina Bonnerjee) के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है बेटी हुई है। वहीं कैप्शन में उन्होंने बताया है- इस दुनिया में हमारी बेटी का स्वागत है। जैसा कि हम फिर से माता-पिता बने हैं। इस समय आपसे प्राइवेसी की उम्मीद करते हैं। क्योंकि हमारा बच्चा जल्द दुनिया में आ गया है। आप अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहिए।
लोगों ने दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए जमकर दिए थे ताने
बता दें कि एक्टेस को दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज बताने के बाद काफी सुनना पड़ा था। लोगों ने जमकर उनको ट्रोल किया था। हालांकि देबिना ने सभी को अच्छे से जवाब दिया था। लोगों का कहना था कि उनको दूसरे बच्चे से पहले लियाना को समय देना चाहिए था, उनको एक साल का इंतजार करना चाहिए था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि लोग जुड़वा बच्चे होने पर क्या करते हैं। अब क्या वह इसे अबॉर्ट कर दें।