पुलिस मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। आई विटनेस से भी बात करके मामले की जानकारी ली जा रही है। जबकि मामले में घायल हुए अंकुर के बयान का पुलिस को इंतजार है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी युवक के साथ एक महिला भी कार में सवार थी, यह महिला आरोपी की मां बताई जा रही है।


