Delhi Metro Blue Line Service Affected On Gandhi Jayanti: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए डीएमआरसी ने जरूरी जानकारी ट्विटर पर साझा की है। दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन कॉरिडोर के एक हिस्से पर मरम्मत कार्य के कारण गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को दोपहर तक सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली की लाइन को जोड़ती है।

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मरम्मत के काम के कारण दो अक्टूबर को दोपहर तक सेवाएं बाधित रहेंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली की लाइन को जोड़ती है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बयान में कहा, ‘ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्टर यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के बीच पटरी पर मरम्मत के निर्धारित काम के कारण दो अक्टूबर 2022 (रविवार) को दोपहर तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।’ अधिकारियों ने कहा कि दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से द्वारका या द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होगी।
