President Draupadi Murmu Oath Ceremony: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी है।

इन रास्तों पर रहेगा हैवी ट्रैफिक
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यात्रियों को सोमवार सुबह 9 बजे से दोपहर तक कौटिल्य मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के. कामराज मार्ग की ओर जाने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, रफी मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग भी बंद रहेंगे।
नए संसद भवन का निर्माण कार्य भी रोका जाएगा
कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को कुछ सरकारी कार्यालयों को भी आंशिक रूप से बंद करने का निर्देश दिया। उस दौरान नए संसद भवन का निर्माण कार्य भी रोक दिया जाएगा। आदेश के अनुसार सुरक्षा जांच के लिए सुबह छह बजे तक कुल 30 कार्यालयों को खाली करना आवश्यक है। यह कवायद समारोह समाप्त होने तक जारी रहेगी।
इन इमारतों को भी कराया जाएगा खाली
आदेश के अनुसार, जिन इमारतों को खाली कराया जाएगा उनमें साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, रेल भवन, कृषि भवन, शास्त्री भवन, संचार भवन, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) बिल्डिंग, सेना भवन, वायु भवन, उद्योग भवन और निर्माण भवन शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि ये इमारतें सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी।