delimitation inserted to avert Panchayati Raj elections :Deepak Rathore

पंचायती राज चुनावों को टालने के लिए डाला गया परिसीमन का पेच : दीपक राठौर

सोलन  में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशअध्यक्ष दीपक राठौर ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया | उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री देश को आत्मनिभर्र  बनाने की बात कर रहे है लेकिन अभी तक देश की पंचायतें तक आत्म निर्भर नहीं हो पाई है | पंचायत के प्रतिनिधियों को अधिकारी हमेशा दबाने का प्रयास करते है जिसकी वजह से गाँवों का विकास नहीं हो पाता इस लिए केरल की तर्ज पर देश भर की पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए और शक्तियों का विकेन्द्रीय करण  होना चाहिए | अगर इस तरह की व्यस्था देश में होती है तभी देश आत्म निर्भर बन सकता है | वहीँ उन्होंने कहा कि पंचायतों का  परिसीमन  करवाने का प्रयास प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसे देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश सरकार चुनावों को टालना चाहती है | 

  राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशअध्यक्ष दीपक राठौर ने  कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज चुनावों के लिए तैयार नहीं दिख रही है यही कारण है कि वह किसी भी सूरत में चुनावों को टालना चाह रही है | इस उदेश्य को पूरा करने के लिए उन्होंने  परिसीमन का पेच फंसा दिया है | जिसकी वजह से चुनावों में समय लग सकता है | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच वर्षों में  परिसीमन  क्यों नहीं करवाया और पांच वर्ष जब समाप्ति पर है चुनाव पास में है तो  परिसीमन  क्यों करवाया जा रहा है जो प्रदेश सरकार की मंशा को स्पष्ट कर रहा है कि वह चुनावों से टलना चाहती है और वह चुनावों के लिए तैयार नहीं है | उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पंचायतों के चुनाव समय पर होने चाहिए उनमे किसी भी तरह  का व्यवधान नहीं पड़ना चाहिए