महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन: गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, जमकर की नारेबाजी

कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है।

रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह और हर्ष महाजन उपस्थित रहे।