rohit bhardwaj solan bjp, solan today

सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत BJYM सोलन मंडल द्वारा प्रवासी मजदूरों का करवाया गया टीकाकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस को प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत मना रहा है, इसी कड़ी में आज शहर के चंबाघाट में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सोलन मंडल द्वारा चंबाघाट में रह रहे प्रवासी मजदूरों का टीकाकरण करवाया गया इस मौके पर खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 

इस मौके पर पुरषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सोलन मंडल के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ग्लोबल लीडर पीएम मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश भर में बड़े ही उत्साह के साथ मना रहा है। इसी कड़ी में आज शहर के चंबाघाट में युवा मोर्चा द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया है।  उन्होंने कहा कि प्रवासी मज़दूरों  की गलत अवधारणों के कारण वह टीकानहीं लगा रहे थे। जिसके चलते युवा मोर्चा ने उन्हें जागरूक किया और तब जा कर उन्हें  टीका लगवाने के लिए वह तैयार हुए है।  जिसमें युवा मोर्चा ने अहम भूमिका निभाई है। 

इस मौके पर  भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में हिमाचल प्रदेश नंबर वन है ऐसे में प्रवासी मजदूरों का टीकाकरण किया जाना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा अनेकों कार्यक्रम कर रहा है,उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर, गरीबों की सहायता करना और कोविड-19 टीकाकरण अभियान में सभी की हिस्सेदारी बनाना जैसे कार्य युवा मोर्चा प्रदेश में कर रहा है।