Demonstration will be held against BJP government in Parwanoo, Nalagarh, Dadlaghat, Bagha in district Solan: Jagdish Bhardwaj

जिला सोलन में परवाणु ,नालागढ़,दाड़लाघाट ,बाघा  में  भाजपा सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन : जगदीश भारद्वाज  

सोलन (SOLAN)में कल  केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे |  किसान ,मज़दूर और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है | यह जानकारी  एटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज (JAGDISH BHARDWAJ SOLAN )ने मीडिया को दी | उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार प्रदेश की आम जनता का शोषण कर रही है किसान मज़दूर और कर्मचारी इस शोषण का शिकार हो रहे है | उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है | भाजपा  सार्वजनिक उपक्रम  पूंजीपतियों को बेचने में तुली है | उनके फायदा पहुंचाने के लिए विशेष नियम और क़ानून बनाए जा रहे है | यही कारण है कि महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है |  इस लिए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि वह अपनी मनमानी न कर सके | 
                       अधिक जानकारी देते हुए जगदीश भारद्वाज  ने बताया कि कल जिला सोलन में परवाणु ,नालागढ़,दाड़लाघाट ,बाघा  में  सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचने के लिए नए क़ानून ले कर आ रही है | मज़दूरों  को विभिन्न कानूनों के तहत संरक्षण मिलता था लेकिन वह कानून ही बदल दिए गए जिसकी वजह से मज़दूर अपनी आवाज़ नहीं उठा सकता है | ऐसा ही अब किसानों के साथ किया गया है जिसमे किसानों की छोटी छोटी भूमि पर  मल्टी नेशनल कंपनियों की नज़र है उन्हें ज़मीन उपलब्ध करवाने के लिए तीन ओडीनेन्स लाए गए | अब भारत सरकार ने कर्मचारियों को न्यूपेन्शन स्कीम के अधीन कर उनका भविष्य अंधकारमय कर दिया है | जिसे मज़दूर किसान और कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने वाले नहीं है यही कारण है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जा रहा है |