धर्मपुर का अस्पताल बना केवल शोपीस जनता परेशान स्वास्थ्य मंत्री बेखबर : सुल्तानपुरी

विधान सभा क्षेत्र कसौली से कांग्रेस नेता विनोद सुल्तानपुरी ने स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कसौली के विधायक भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री है लेकिन विडंबना यह है कि सैजल अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक नहीं कर पाए तो प्रदेश का क्या हाल होगा इसका अंदाज़ा सहज ही लगाया जा सकता है । उन्होंने कसौली अस्पताल में न के बराबर चिकित्सक है। हद तो इस बात की है कि रात को अस्पताल में कोई चिकित्स्क दिखाई नहीं पड़ता है। अगर कोई आपातकाल में आ जाए तो केवल उसे यहाँ से रैफर किया जाता है। आवश्यक टैस्ट यहाँ नहीं हो पा रहे है। जो बेहद खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि कसौली वासियों ने राजीव सैजल को विजयी बनाया था वह चाहते तो वह कसौली में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कर सकते थे लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया और कसौली का अस्पताल केवल शो पीस बन कर रह गया।

कसौली से स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ चुके विनोद सुल्तानपुरी ने सैजल पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कसौली से स्वास्थ्य मंत्री होने का फायदा कसौली वासियों को नहीं मिला क्योंकि यहाँ का अस्पताल आज बदहाली के आंसू रो रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक दिन पहले यहाँ युवक ने ज़हर खा लिया था लेकिन उसका उपचार धर्मपुर में चिकिसक नहीं पर पाए और उसे यहाँ से सोलन रैफर कर दिया गया। सोलन अस्पताल से भी उसे बाद में शिमला रैफर कर दिया गया। शिमला जा कर उसने दम तोड़ दिया। अगर इस युवक को समय पर ईलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। लेकिन शायद मंत्री जी को इस से कोई लेना देना नहीं है।