Dharamshala: सुक्खू दिल्ली रवाना, 7 को मंत्रिमंडल के गठन की अटकलें

धर्मशाला, हिमाचल। विधानसभा के शीत सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मशाला से दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसके बाद मंत्रिमंडी के विस्तार की चर्चा भी तेज हो गई है। ऐसी संभावना है कि 7 जनवरी को मंत्रियों को शप‌थ दिलाई जा सकती है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश से बाहर जाने का दौरा 7 जनवरी के बजाय 8 जनवरी कर दिया है। गर्वनर 12 जनवरी तक प्रदेश से बाहर रहेंगे। ऐसी सूचना है कि वीरवार शाम को मुख्यमंत्री सुक्खू नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मिलकर मंत्रियों के नामों को अंतिम मंजूरी मिल चर्चा करेंगे और उसे फाइनल करने के बाद शुक्रवार सुबह सुक्खू धर्मशाला लौटकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में भाग लेंगे।