VIKRAM MATTU SOLAN BJP IT CELL COORDINATOR

कोरोना काल में डिजिटल टेक्नोलॉजी बनी वरदान : विक्रम मट्टू

जहाँ एक और डिजिटल टेक्नोलॉजी का दुरूपयोग हो रहा है वहीँ डिजिटल टेक्नोलॉजी देश वासियों के लिए कोरोना काल में वरदान साबित हुई है | कोरोना काल में टैकनॉलॉजीका  देश वासियों ने भरपूर फायदा उठाया है  यही कारण है कि भारत वर्ष अब पूर्ण  रूप से डिजिटल टेक्नोलॉजी  पर निर्भर हो चुका है | छोटे बिल से लेकर   जहाज़  का   टिकट बुक करवाने का कार्य डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है  |  इसके अलावा भी एसा  कोई कार्य नहीं है जो डिजिटल माध्यम से नहीं हो सकता यह जानकारी  जिला भाजपा  आई टी सेल के  संयोजक  विक्रम मट्टू  ने मीडिया को दी | उन्होंने बताया कि देश  के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस डिजिटल युग का सपना देखा था उस युग का प्रारम्भ हो चुका है आज ज़्यादातर कार्य डिजिटल माध्यम से हो रहे है |
                               जिला भाजपा  आई टी सेल के  संयोजक  विक्रम मट्टू  (  VIKARAM MATTU SOLAN ) ने बताया कि कोरोना काल में जब बच्चों की शिक्षा पूर्ण रूप से ठप्प हो चुकी थी तब केलव  डिजिटल माध्यम से ही उन्हें शिक्षा देना सम्भव हो पाया | उन्होंने कहा कि आज छोटे से छोटा कार्य भी डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है | यहाँ तक की निम्न स्तर से लेकर एक शीर्ष का व्यापार भी डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है | सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल दुकानें चल रही है | जिसकी वजह से व्यापार की कोई सीमाएं नहीं रह गयी है | कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की जानकारी और उत्पाद खरीद या बेच सकता है | उन्होंने कहा कि कुछ चंद लोग इस टेक्नोलॉजी का गलत उपयोग कर रहे है लेकिन ज़्यादातर लोग इस डिजिटल टेक्नोलॉजी का फायदा उठा कर लाभ कमा रहे है |