Disha Patni Video: ‘एक विलेन रिटर्न्स’ प्रमोशन में दिशा पाटनी ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, मुस्कान पर मर मिटे फैंस

दिशा पटानी का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस जमकर एक्ट्रेस के लुक और बोल्ड अवतार को पसंद कर रहे हैं। दिशा पाटनी इन दिनों ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं।

 
disha patani
‘एक विलेन रिटर्न्स’ प्रमोशन में दिशा पाटनी ने दिखाया सबसे ग्लैमरस अवतार, मुस्कान पर मर मिटे फैंस
एक बार फिर दिशा पटानी का जबरदस्त अवतार और बोल्ड लुक देखने को मिलता है। हर बार की तरह दिशा पटानी इस बार भी बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। यही वजह है कि दिशा पटानी का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस जमकर एक्ट्रेस के लुक और बोल्ड अवतार को पसंद कर रहे हैं। बता दें दिशा पाटनी का ये वीडियो ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से सामने आया है। वह इन दिनों ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। दिशा की आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

‘एक विलेन रिटर्न्स’ के प्रमोशन के बीच स्टेज पर दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस अदाओं का जादु बिखेरती नजर आईं। एकदम डिफरेंट अवतार में दिशा नजर आईं। उनकी ड्रेस पर भारी पड़ी उनकी स्माइल। वीडियो में वह खिलखिलाकर हंसती दिख रही हैं। यहीं मुस्कान फैंस को घायल कर रही है। फैंस भी जमकर इस लुक पर रिएक्ट कर रही हैं।

दिशा पाटनी के वीडियो को देख फैंस क्या बोले
दिशा पाटनी (Disha Patani) के इस वीडियो को देख फैंस ने जमकर एक्ट्रेस की तारीफ की। किसी ने दिल वाले इमोजी शेयर किए तो किसी ने फायर वाले। एक फैन ने कहा कि आप बहुत हॉट हैं तो एक यूजर ने लिखा बार्बी डॉल लग रही हो। इस तरह के ढेरों कमेंट मौजूद हैं जिन्हें देख समझ सकते हैं कि फैंस को दिशा का ये अवतार कितना पसंद आया है।

कब आ रही है दिशा पाटनी की फिल्म
बता दें ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (Ek Villain Returns) में दिशा पाटनी के अलावा अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जोकि साल 2014 में आई एक विलेन का सीक्वल है। इसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है तो शोभा कपूर, एकता कपूर, भूषण कुमार ने प्रड्यूस किया है।