Kullu Dalit massacre: Congress submits memorandum to Governor through DC, raises demand for judicial inquiry, says atrocities taking place under BJP rule

कुष्ठ रोगियों को फल वितरित कर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन : शिव कुमार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी के  जन्मदिवस  के उपलक्ष्य पर सोलन के विभिन्न स्थानों  पर  कोरोना के चलते सूक्ष्म रूप में  कार्यक्रम  आयोजित किए गए   ।  इस बार देखने में आया कि कांग्रेस नेताओं ने  राहुल गांधी का  जन्मदिन बेहद साधारण ढंग से  मनाया | इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चम्बाघाट में स्थित  कुष्ठ अस्पताल  का   दौरा किया गया।  कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार   वहां भर्ती कुष्ठ रोगियों  से मिले, उनका कुशलक्षेम जाना।  उन्हें पेश आ रही दिक्कतों के बारे में उनसे पूछा गया।  वहीँ उन्हें राहुल गांधी के जन्मदिवस पर फल वितरित किए गए।   

जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि राहुल गांधी की इच्छा के अनुसार आज उनका जन्मदिन बेहद सूक्ष्म और साधारण ढंग से मनाया गया। उन्होंने बताया कि आज जिला कांग्रेस के सदस्यों द्वारा कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए गए।  उन्हें कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी की विचारधारा के बारे में बताया गया। सभी उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नव निर्वाचित पार्षदों ने  उनकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। रोगियों के दुखों को बांटने का प्रयास किया गया।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अनुसार आज जिला में गरीब और ज़रूरत मंद नागरिकों को अनाज बांटा जा रहा है। वह कोरोना से सुरक्षित रहें इस लिए  उन्हें दवाइयां , मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए जा रहे है।