
बॉलीवुड में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। फिल्मी सितारों से लेकर टीवी एक्टर्स तक पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। हाल ही में टीवी की चर्चित स्टार करिश्मा तन्ना ने दीपावली की पार्टी दी। इसमें फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिकरत की। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी करिश्मा की पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची। अपने स्टाइल और लुक से सुजैन ने सारी महफिल लूट ली। रेड कलर के आउटफिट में सुजैन का लुक जबरदस्त रहा। इसके अलावा एकता कपूर, टैरेंस लुईस समेत कई अन्य लोग भी पार्टी में पहुंचे।

आपको बता दें कि करिश्मा तन्ना ने शुक्रवार को अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी। इसमें सुजैन खान-अर्सलान गोनी, एकता कपूर, रिधि डोगरा समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी शानदार अंदाज में शिरकत करने पहुंचे। दिवाली पार्टी में सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आईं। रेड कलर के सूट में सुजैन गजब ढाती दिखीं तो वहीं अर्सलान गोनी ब्लैक कुर्ता पजामा में जबरदस्त लग रहे थे।

करिश्मा तन्ना की दिवाली पार्टी में प्रोड्यूसर एकता कपूर भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। पीले रंग के आउटफिट में उनका लुक बेहद अलग लगा। वहीं टीवी एक्ट्रेस रिधि डोगरा भी पार्टी में गजब ढाती दिखीं। निधी पिंक कलर के सूट में नजर आईं। उनका हेयरस्टाइल काफी शानदार लगा।

दिवाली पार्टी में करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण बंगेरा के साथ पोज देती दिखीं। करिश्मा तन्ना व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। व्हाइट लहंगे के साथ करिश्मा तन्ना ने डायमंड ज्वैलरी कैरी की। वहीं वरुण शॉर्ट व्हाइट कुर्ते में नजर आए। पार्टी में अपने मैचिंग आउटफिट से दोनों रौनक बिखेरते नजर आए।
