बीजेपी नहीं अब हिमाचल की जनता को डीजेपी देगी राहत : टूरी राजपूत

देवभूमि भूमि स्वर्ण संगठन बल्ह मंडल अध्यक्ष टुरी राजपूत ने आज मीडिया के माध्यम से लोगों को देवभूमि जनहित पार्टी की नीतियों के बारे में अपने विचार साँझा किये। उन्होंने महगाई को लेकर सरकार को कोसते हुए कहा कि आज महगाई चरम सीमा से भी ऊपर चली गयी हैं। आम आदमी जो ध्याड़ी लगाने के बाद शाम को अपने परिवार की रोजमरा की वस्तुएं ले जाना चाहता हैं परन्तु महगाई के कारण नहीं खरीद सकता। टुरी राजपूत ने कहा कि अब दोनों पार्टियों की मनमानी नहीं चलेगी अब जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में देवभूमि जनहित पार्टी की घोषणा भाई रुमित और भाई मदन ने 24 अप्रैल को कर दी हैं। देवभूमि जनहित पार्टी जनता के हितों के बारे में सोचेगी और महगाई, वेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान निकलेगी।