डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज का जवाब सुनकर हो गया बेहोश

वायरल जोक्स

Viral Chutkule: हम सभी को स्वस्थ रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला…

संता को परेशान देखकर बंता ने उससे पूछा 
क्या हुआ भाई आज इतने परेशान क्यों हो?
संता बोला- यार आज धमकी भरा लेटर मिला हैं!
उसमे लिखा हैं.. मेरी बीबी से इश्क फरमाना छोड़ दो, नहीं तो तुमको गोली से उड़ा दूंगा।
बंता बोला- इसमें इतना परेशान होने वाली क्या बात हैं, छोड़ दो उसकी बीबी को।
संता बोला- लेटर में नाम नहीं लिखा, इसीलिये समझ नहीं आ रहा, किसकी बीबी से इश्क फरमाना बंद करना हैं।

वायरल जोक्स

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है। बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया… और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है। 
वायरल जोक्स

पति (शादी के बीस साल बाद)- शादी से पहले मैं और तुम एक-दूसरे को देखने के लिए कितने बेचैन रहते थे।
पत्नी- अरे छोड़ो, पुरानी गलतियों को याद करने से क्या फायदा”।
वायरल जोक्स

एक अंकल ने पप्पू से पूछा – पढ़ाई कैसी चल रही है…? 
पप्पू ने जवाब दिया – अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं…!!!
चिंटू- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? 
मिंटू- घरवाली 
चिंटू- मतलब? 
मिंटू- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।