Suki Dog in Britain : गिरने के बाद क्लार्क बुरी तरह घायल हो गए और उनकी छाती, कंधे, कमर और पेर की सर्जरी होगी। क्लार्क अपने दोस्त फोर्ड के साथ मिलकर एक कैंपसाइट चलाते थे। हादसे के बाद फोर्ड ही सूकी की देखभाल कर रहे हैं जबकि क्लार्क अपनी चोटों से उबर रहे हैं।

खबर के मुताबिक, सुकी अपने मालिक को छोड़कर जाने के बजाय करीब डेढ़ दिन तक उनके साथ रुकी रही। फिर उसे एक परिवार दिखा जिसमें टॉम वायक्स, उनकी पत्नी डेनिएल और उनके बच्चे थे जिसे वह अपने मालिक की मदद के लिए अपने साथ लेकर आई। वायक्स परिवार ने बताया कि सुकी कभी उनकी ओर भाग रही थी तो कभी उस ओर देख रही थी जहां उसके मालिक मार्टिन घायल हालत में लेटे हुए थे। वह उत्तरी यॉर्कशायर के लीलहोम में एस्क नदी में एक चट्टान के सहारे लेटे हुए थे।
कुत्ते ने ही बचाई मालिक की जान
टॉम ने कहा कि अगर सुकी नहीं होती तो वह मदद के लिए नहीं पहुंच पाते। वह एक समझदार और वफादार कुत्ता है। मार्टिन मंगलवार की सुबह गिर गए थे और बुधवार शाम के बाद वह हमें मिले। उन्होंने बताया कि अन्य राहगीरों ने सुकी के रोने की आवाज सुनी लेकिन वे उनकी लोकेशन तक नहीं पहुंच पाए। क्लार्क को ढूंढ़ने के बाद वायक्स परिवार उनकी मदद के लिए जुट गया। रेस्क्यु टीम ने घायल क्लार्क को वहां से रेस्क्यु कर अस्पताल पहुंचाया।
मालिक को याद कर रही सूकी
गिरने के बाद क्लार्क बुरी तरह घायल हो गए और उनकी छाती, कंधे, कमर और पेर की सर्जरी होगी। क्लार्क अपने दोस्त फोर्ड के साथ मिलकर एक कैंपसाइट चलाते थे। हादसे के बाद फोर्ड ही सूकी की देखभाल कर रहे हैं जबकि क्लार्क अपनी चोटों से उबर रहे हैं। स्थानीय किसान ने बताया कि क्लार्क हमारे साथ रह रहे थे। वह टहलने निकले और न जाने कैसे गिर गए लेकिन वह खुशकिस्मत थे। उन्होंने कहा सूकी बहुत प्यारी है और जाहिर सी बात है कि वह अपने मालिक को याद कर रही होगी।