हिमाचल में 72 दिन के बाद ड्राई दिन, 14 सितम्बर तक मौसम खराब

हिमाचल प्रदेश में मानसून के 72 दिनों में यह पहला अवसर था कि पूरा दिन ड्राई रहा है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बीते बुधवार को मौसम शुष्क बना रहा। उक्त अवधि के दौरान राज्य के किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 14 सितम्बर तक मौसम खराब बना रहेगा। मगर उक्त अवधि के दौरान कुछ ही स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गुरूवार को भी दिन के समय मौसम साफ बना रहा। हालांकि दिन के समय आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। मगर प्रदेश में दोपहर बाद फिर से धूप खिलनी शुरू हो गई थी। बारिश न होने से अधिकत तापमान में फिर से बढोतरी आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया है।

प्रदेश में बीते 24 घटों के दौरान बारिश न होने से न्यूनतम तापमान में भी बढोतरी आई है। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा आया है। तापमान में बढोतरी आने से रात के समय समय भी पड़ रही ठण्ड का प्रकोप कम होने लगा है।
मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 14 सितम्बर तक मौसम खराब बना रहेगा। उक्त अवधि के दौरान राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश होगी। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

-हिमाचल में कमजोर पडऩे लगा मानसून

हिमाचल में मानसून की रफ्तार धीमी पडने लगी है। हालांकि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्य में मानसून सीजन लम्बा चलने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। मगर उक्त अवधि के दौरान बारिश कम होने की सभावना जताई जा रही है।