DSSSB Assistant Teacher Result 2022: इस तारीख को आएगा असिस्टेंट टीचर भर्ती का रिजल्ट, यूं कर पाएंगे चेक

DSSSB Assistant Teacher Result 2022 Date: असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी हो गई है

DSSSB Result 2022
DSSSB Result 2022: भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट की तारीख (DSSSB Assistant Teacher Result 2022 Date) घोषित कर दी है। प्राथमिक स्तर के असिस्टेंट टीचर भर्ती का रिजल्ट (DSSSB Assistant Teacher Result 2022) 2 नवंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

DSSSB Assistant Teacher Result 2022 इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
स्टेप 1: असिस्टेंट टीचर भर्ती का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती के जरिए असिस्टेंट टीचर के 434 पदों को भरेगा। भर्ती प्रक्रिया 25 मई, 2021 को शुरू हुई थी और 24 जून, 2021 को समाप्त हुई थी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।