प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर ने हाल ही में अपने खास दोस्त चंकी पांडे को बर्थडे विश किया है। साथ ही उनका कैप्शन लोगों का ध्यान तेजी से खींच रहा है।
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे 26 सितंबर को 60 साल के हो गए हैं। 1987 में ‘आग ही आग’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हिंदी फिल्म इंडल्ट्री में एक फेमस नाम हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक स्टार-स्टडेड पार्टी रखी, जिसमें सनी देओल, विनोद खन्ना, रेखा, किमी काटकर, आरडी बर्मन और प्रेम चोपड़ा जैसे सेलेब्स आए। सोशल मीडिया पर सभी सेलेब्स ने प्यारे चंकी पांडे को अपने अंदाज में विश किया। इस बीच उनकी खास दोस्त और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी चंकी को विश किया लेकिन उनके बर्थडे विश ने लोगों को चौंका दिया।
एकता कपूर चंकी की पत्नी होतीं?
चंकी (Chunky Pandey) के इस खास दिन पर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंकी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लिखा: ‘जब सालों पहले मैं चंकी पांडे को देखकर ब्लश करती थी, अगर उन्होंने रिएक्ट किया होता, तो मैं भी आज बॉलीवुड पत्नियों में से एक होती। जन्मदिन की शुभकामनाएं।’
चंकी पांडे के सेलेब फ्रेंड्स
फराह अली खान ने भी शनिवार को चंकी के 60वें जन्मदिन की पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज में चंकी के सभी दोस्त और बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्ट नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में लगभग सभी बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस नजर आ रहे हैं।
अनन्या के दोस्त भी पार्टी में
केवल इतना ही नहीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी पार्टी में अपने दोस्तों के साथ मौजूद थीं। दरअसल पापा की बर्थडे पार्टी में अनन्या ने अपने कई दोस्तों को बुलाया था। इनमें सुहाना खान, शनाया कपूर और कई सेलेब्स शामिल थे। पार्टी से अब तक फोटोज वायरल ही हो रही हैं।

