एलन मस्क, अंबानी सबको पछाड़ फोर्ब्स की इस लिस्ट में टॉपर बने अडानी, फेरारी की रफ्तार से भागी दौलत

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी समूह को जो नुकसान हुआ, अब उससे कंपनी उबरने लगी है। गौतम अडानी कल फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में बड़ी छलांग लगाई। कल वो फोर्ब्स के एक दिन में सबसे ज्यादा संपत्ति कमाने वाले अमीरों की लिस्ट में टॉपर बने।

नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट ने अडानी समूह (Adani Group) को बड़ा झटका दिया है। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए। अकाउंट में हेराफेरी, कंपनी में गड़बड़ी, शेयरों की अवरप्राइसिंग जैसे कई गंभीर आरोप अडानी समूह पर लगे। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयर लगातार गिरते चले गए। 10 दिनों में कंपनी का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर तक गिर गया। खुद गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। साल 2023 से शुरूआती हफ्ते में उनकी संपत्ति 130 अरब डॉलर से ऊपर थी, लेकिन इस रिपोर्ट के कारण उन्हें बड़ा झटका लगा। उनकी संपत्ति 10 दिन में गिरकर 58 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट (Forbes Real Time billionaires list) में अडानी नंबर 2 से खिसकर नंबर 22 पर पहुंच गए, लेकिन अडानी ने कमबैक किया। जबरदस्त कमबैक करते हुए गौतम अडानी फिर से चढ़ रह है। बुधवार को वो फोर्ब्स के विनर लिस्ट में सबसे ऊपर रहे।

फोर्ब्स की विनर लिस्ट में टॉपर

दुनियाभर के अमीरों की संपत्ति के आधार पर उन्हें रैंकिंग देने वाली वेबसाइट फोर्ब्स की बुधवार की लिस्ट में गौतम अडानी टॉपर गेनर रहे। कल यानी बुधवार, 8 फरवरी को दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई गौतम अडानी ने की। एक दिन में सबसे ज्यादा संपत्ति उनके खाते में आई। बुधवार को गौतम अडानी ने 24 घंटे के भीतर 4.3 अरब डॉलर की कमाई की। उनके नेटवर्थ में 4.3 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ और उनका कुल नेटवर्थ 64.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अडानी के अलावा विनर की लिस्ट में एलन मस्क (Elon Musk) दूसरे नंबर पर रहे। वहीं Klaus-Michael Kuehne तीसर नंबर पर रहे।

उनकी संपत्ति में कल 1.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वहीं चौथे नंबर पर रिलायंल इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) रहे। एक दिन में उनकी संपत्ति में 1.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। फोर्ब्स की इस लिस्चट के मुताबिक कल सबसे ज्यादा संपत्ति लेरी पेज ने गंवा दी। कल एक झटके में उन्हें 6.4 अरब डॉलर का नुसान हो गया।