भाजपा सरकार में हिमाचल में महिलाओं का हुआ सशक्तिकरण, सत्ता में करेंगे वापसी

शिमला, 27 अक्तूबर : भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता सारंगी ने शिमला में दावा किया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश में रिपीट होगी। जयराम सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लिए काम किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश में बेहतरीन काम किया है, जबकि दूसरी तरह कांग्रेस पार्टी की स्थिति आज दयनीय हो गई है।

अपराजिता सारंगी ने कहा कि सतत रणनीति भाजपा की ताकत है और भाजपा आपदा को अवसर में बदलना जानती हैं। देश मे महिला लेबर पार्टिसिपेट रेट में हिमाचल पहले स्थान पर है। जयराम सरकार ने वृद्धा पेंशन की उम्र 80 से घटाकर 60 कर दिया है। महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई।

उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती हैं वह करके दिखाती हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस की नाव से तमाम नेता उत्तर रहें हैं। कांग्रेस केवल कोरी घोषणाएं कर रही हैं। हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल करने महिलाओं को 1500 प्रतिमाह देने की गारंटी दी जा रही हैं, लेकिन कांग्रेस राज्यस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस यह नहीं कर पा रही हैं।

अपराजिता सारंगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी प्रियंका गांधी ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। लेकिन 387 सीटों पर जमानत भी नहीं बचा पाई। 1984 मे 82 प्रतिशत सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी लेकिन 2019 में 88 प्रतिशत सीटो में हार की खाने पड़ी है।