भारत सरकार ने राज्यवार आंकड़े भी जारी किए हैं जिसमें यह बताया गया है कि जानलेवा मौसम के चलते कहां कितनी मौतें हुईं।

साल 2022 में मौसम के खतरनाक रूप की चपेट में आने से देशभर में 2,227 लोगों की जान चली गई। भारत सरकार ने राज्यवार आंकड़े भी जारी किए हैं जिसमें यह बताया गया है कि जानलेवा मौसम के चलते कहां कितनी मौतें हुईं। आंकड़ों के मुताबिक बिहार में चरम मौसम की घटनाओं के कारण सबसे अधिक मौतें हुईं। इसके बाद महाराष्ट्र और ओडिशा में सबसे अधिक मौतें हुईं।