सब्जियों के दामों में गिरावट; लोगों ने ली राहत की सांस, आज क्या रहे भाव, जानें दाम

सोलन शहर में सब्जियों के दाम में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है। सब्जियों के दाम में एक सप्ताह के दौरान ही 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोलन बाजार में काली तोरी 30 व टमाटर 40 रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहे हैं। करेला 25, घीया 30 और गाजर व बैंगन 25 से 30 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहे हैं।

 

फलों के दाम में भी काफी गिरावट देखने को मिली है। तरबूज 20 व खरबूजा 25 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। पपीता 40 रुपए प्रतिकिलो में मिल रहा है। वहीं जल्द लोकल आम मार्केट में आने वाला है, इसलिए आम भी 20 से 30 रुपए प्रतिकिलो तक बिकने की संभावना जताई जा रही है।