मशहूर स्वतंत्रता सेनानी मरहाणा की तीसरी पीढ़ी का बेटा सक्षम बना सेना अधिकारी

 बिलासपुर,31 अक्तूबर : जिला केमशहूर स्वतंत्रता सेनानी मरहाणा निवासी स्व. शेर सिंह ठाकुर के परिवार से संबंध रखने वाले तीसरी पीढ़ी के सक्षम ठाकुर  देश सेवा की परंपरा को एक कदम और आगे बढ़ाया है।

सक्षम सेना अधिकारी बनकर अब देश की सेवा करेगा। निश्चित रूप से उनकी इस उपलब्धि से इलाके के युवा सेना में बतौर आफिसर जाने के लिए प्रेरित होंगे। सक्षम स्व. चुनी लाल ठाकुर के पोते है। उनकी माता जी एक ग्रहणी व पिता सेना की आम्रड कोर में सेवारत अधिकारी है। सक्षम का लालन-पालन सेना के परिवेश में होने के कारण वह बचपन से ही सेना की और आकर्षित रहे है।

सक्षम ने बताया कि आठवीं कक्षा से उन्होंने अपना मन सेना में जाने का बना लिया था। उन्होंने माता-पिता के विरोध के बावजूद अपनी मेहनत को इस दिशा में जारी रखा। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता,परिवार व गुरुओं को दिया।