Farmer demonstration is not getting much support from farmers in Solan

सोलन में किसान प्रदर्शन को नहीं मिल रहा किसानों का ज़्यादा समर्थन

सोलन में किसान आंदोलन के समर्थन को लेकर किसानों ने  पुराने  उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया | अन्य राज्यों की तर्ज पर सोलन में किसानों की संख्या बेहद कम नज़र आई  जिसे देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि हिमाचल में किसान आंदोलन का इतना ज़्यादा असर नहीं पड़ा है | सोलन में हुए इस प्रदर्शन में किसान कम और मज़दूर संगठन के सदस्य ज़्यादा देखने को मिले | जो केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे |  कानून व्यस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भारी पुलिस भी मौके पर तैनात किया गया था | लेकिन प्रदर्शनकारियों ने शांतिप्रिय ढंग से अपना रोष प्रकट किया | 

अधिक जानकारी देते हुए एनडी रनौट सीटू जिला महासचिव , नितीश ठाकुर ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार किसानों की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है | लेकिन किसी भी सूरत में किसानों की आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा | इस लिए आज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हिमाचल किसान सभा के साथ मिल कर सोलन में प्रदर्शन किया जा रहा है | उनहोंने कहा कि अगर केंद्र सरकार का रवैया यही रहता है तो उनके द्वारा आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा | जिसमे धरना प्रदर्शन के साथ साथ चक्का जाम भी होगा | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों को पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाहती है लेकिन किसान किसी भी सूरत में यह होने नहीं देंगे |