Farmers Front will soon expose those who mislead farmers: Sanjeev Desha

किसानों को भ्रमित करने वालों को किसान मोर्चा जल्द करेगा  बेनकाब : संजीव देष्टा 

सोलन में  भाजपा किसान मोर्चा के   द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | प्रेस वार्ता की अध्यक्षता किसान मोर्चा हिमाचल  के  महामंत्री   संजीव देष्टा ने की |  उन्होंने बताया कि कुछ राजनैतिक दल  किसानों के हितों में बनाए कानूनों  की आड़ में राजनीती कर रहे है | उन्होंने कहा कि जो सड़कों पर उतर कर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है वह वास्तव में किसान ही नहीं है |  यह सभी सरकार को बदनाम करने की  साजिश कर रहे है  , लेकिन वह इस कोशिश में कभी भी सफल होने वाले नहीं है | क्योंकि भारत के किसान और नागरिक सब जान चुके है कि यह केवल षड्यंत्र है | 
किसान मोर्चा हिमाचल  के  महामंत्री   संजीव देष्टा ने किसानों के विरोध को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जो भी किसान बन कर सड़कों पर उतरे हुए है वह वास्तव में किसान नहीं है | उन्होंने कहा कि वह सभी विपक्षी पार्टियों की कठपुतलियाँ है और  बिचौलिए है | उन्होंने कहा कि जो भी वास्तव् में किसान है वह अपने खेतों में काम कर रहे है | बिहार  और राज्य स्थान के चुनावों  के नतीजों ने यह साबित कर दिया है | क्योंकि किसानों ने ही वहां भाजपा को बहुमत दिया है | किसानों की आय को दोगुना करने का हर सम्भव प्रयास किया जा रह है | उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार के द्वारा कृषि संबंधित योजनाओं  लागू कर किसानो को लाभान्वित किया जा रहा है | मंडियों का विकास किया जा रहा है कोल्ड स्टोर स्थापित किए जा रहे है | कोविड  काल में भी किसानों को किसी भी तरह की असुविधा प्रदेश सरकार द्वारा नहीं आने दी गई |  उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि बिल को लेकर भ्रमित करने वालो को किसान मोर्चा जल्द बेनकाब करेगा |