हिमाचल के सोलन से किसान आंदोलन की जल्द फूट सकती है चिंगारी

पंजाब हरियाणा दिल्ली की तरह अब , हिमाचल के किसान भी , अब आंदोलन की राह पकड़ने वाले है।  इस आंदोलन की चिंगारी ,सोलन से फूटने की कगार पर है।   जिसके चलते सोलन के कंडाघाट में, भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश इकाई  की, बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें कंडाघाट ब्लॉक के किसानों ने ,बढ़चढ़ कर भाग लिया। यह बैठक शिमला जिला प्रभारी ,बलविंदर सिंह ठाकुर  की अध्यक्षता में, आयोजित की गई। जिसमे विनोद कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, मनीष ठाकुर महासचिव , विशेष तौर पर उपस्थित रहे।इस बैठक में निर्णय लिया गया कि,  किसानों को घर  द्वार  जाकर जागरूक किया  जाएगा, ताकि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे में, वह अवगत हो सके ।इस बैठक में निर्णय लिया गया की, किसान संपर्क अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर से, ग्राम पंचायत शामती  से किया जायेगा।इस संपर्क अभियान में ,भारतीय किसान यूनियन के सभी सक्रिय सदस्य भाग लेंगे। 
अधिक जानकारी देते हुए ,भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश इकाई  के महासचिव, मनीष ठाकुर  ने कहा कि ,आज उनकी भारतीय किसान यूनियन  का ब्लॉक स्तर पर, कार्यकारिणी का गठन किया गया और उन्हें, किसानों को जागरूक करने की ,महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई।  वहीँ भारत बंद को हिमाचल में कैसे सफल बनाना है, इसको लेकर रणनीति भी बनाई गई। इस बैठक में किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में भी,  विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि अनिल शर्मा  को अध्यक्ष ,रोशन लाल  , पलक राम कश्यप को  वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है ।   उन्होंने बताया कि उनके सभी सदस्य गाँव गांव जा कर  किसानों को न केवल जागरूक करेंगे बल्कि किसानों के हितों को लेकर सभी मिलकर सरकार पर दवाब भी बनाएंगे। ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य उन्हें मिलें और उनके अधिकार उन से न छीने  जा सके