Farmer organizations and cpim performed in Himachal in Bharat Bandh, protested from place to place in Shimla

केंद्र सरकार के खिलाफ किसान संघ हुआ मुखर

,देश भर में किसानो की हो रही दुर्दशा के मुद्दे पर अब भारतीय किसान संघ ने  भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान संघ किसानों के मुद्दे को लेकर 8 सितंबर को देश भर में 555 जिलों पर आंदोलन करेगा। यह जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमदेव शर्मा ने शुक्रवार को शिमला में दी ।

वीओ,,,उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों को न्यूमतम समर्थन मूल्य से नुकसान हो रहा है। किसानों को उनकी लागत मूल्य भी नही मिल पा रहा है। जिससे किसानो को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमदेव ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान घाटे में जा रहा है। किसानों की ह हालत बत्तर होती जा रही है। किसानो की दशा सुधारने और उन्हें उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ 8 सितंबर को पूरे देश मे 555 जिलों में प्रदर्शन करेगा और डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सोपेंगे। उनकी मांग है कि एक एक्ट बनना चाहिए। जिसमें रेट तय होना चाहिए जिससे किसानों को उनका न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले जिससे किसानो को नुकसान ना हो और यदि कोई इसमें नीचे खरीदता है तो एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई होनी चाहिए वर्तमान में चाहे बागवान हो या किसान सबको न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। कई राज्य में स्थिति बेहतर है लेकिन अधिकतर किसानो को नुकसान ही हो रहा है। भारतीय किसान संघ ने कहा है कि अब किसानो पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा ओर यदि सरकार उनकी मांग नही मानती है तो भारतीय किसान संघ एक बड़ा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू करेगा।उन्होंने कहा कि 3 कृषि कानूनों को संशोधित कर लागू करना चाहिए।