किसान संघ ने जिला मे गौ सेकचुरी बनाने के साथ अनाज क्रय खोलने की सरकार से उठाई मांग

भारतीय किसान संघ मंडी इकाई द्वारा शुक्रवार को बेसहारा पशुओं से खेती को हो रहे नुकसान एवं किसानों की सामान्य समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष टेकचंद ठाकुर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह सैणी की अध्यक्षता में उपायुक्त मंडी से मिला और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मांग की है कि बेसहारा पशुओं द्वारा खेती में उजाड़ व जनमानस को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए गौ सेंचुरी बनाई जाए और नदियों में अवैध खनन से गिरता जलस्तर पेयजल समस्याएं व उजडती खेती से निजात हेतु उचित व्यवस्था की जाए।इसीके साथ उन्होंने अवैध खनन को रोकने की मांग की हैं।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह सैणी ने सरकार से मांग की है कि मंडी जिला में धान की खरीद के लिए धनोटू में केंद्र फल मंडी के साथ या डदौर में अनाज क्रय केंद्र खोलने की सरकार से मांग की हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी जम्मू कश्मीर की तर्ज पर सेब की खरीद व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे बागवानों को उसके उत्पाद का मूल्य मिले।