पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अर्की से पिता -पुत्र गिरफ्तार, आधी रात को रटाए थे उत्तर

कुछ समय पहले अर्की से पैसों के लेन-देन की चैट हुई थी वायरल

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अर्की से पिता -पुत्र गिरफ्तार, आधी रात को रटाए थे उत्तर

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले को बेशक सीबीआई से सौंपने का फेसला लिया हो लेकिन इस मामले में अभी भी गिरफ्तारियां लगातार हो रही है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पेपर लीक मामले के तार जुड़े हुए हैं और लगातार एक के बाद एक खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में बिलासपुर पुलिस को मिले सुराग के आधार पर सोलन पुलिस ने इस संबंध में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पिता- पुत्र है और ये गिरफ्तारी अर्की से हुई है। इस युवक को भी पेपर होने से पहले मंडी में एक हाल में आधी रात को उत्तर रटाए गए थे।

युवक का पिता बद्दी में फैक्टरी में वर्कर है , उन्होंने साढ़े चार से पांच लाख पेपर के लिए रुपये दिए थे। यह सौदा शिमला में रहने वाले मंडी के दलाल के माध्यम से हुआ, जो अब बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में है।उसी के बयान के आदार पर ये गिरफ्तारी हुई है। सोलन के एसपी वीरेंद्र शर्मा ने पिता -पुत्री की गिरफ्तारी का पुष्टि की है। जाहिर है सोलन जिले के अर्की से ही पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा से कई दिन पहले सोशल मीडिया में चैट का वीडियो वायरल हुआ था। इनमें लेनदेन की बातें हो रही थी। तब इसे गंभीरता से नहीं लिया था। बाद में मामला सामने आने पर पुलिस ने अर्की में केस दर्ज कर लिया था।