अंबानी परिवार में एक बार फिर से सेलिब्रेशन का माहौल है। मौका था मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई (Anant Ambani and Radhika Merchant engagement) का, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में बेटी के साथ ऐश्वर्या से लेकर दीपिका पादुकोण, सलमान खान और जान्हवी कपूर जैसी हस्तियां शामिल हुईं।
-
1/26
अनंत अंबानी की सगाई में ऐश्वर्या से लेकर सलमान तक
देश के दिग्गज बिजनसमैन और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की एंगेजमेंट सेरिमनी बीती रात शुक्रवार को आयोजित किया गया। अंबानी परिवार का यह भव्य समारोह उनके ही घर एंटीलिया में रखा गया, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आईं और वहीं सलमान खान अपनी भांजी के साथ दिखे।
-
2/26
अंबानी की पार्टी में ऐश्वर्या
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई फंक्शन पर पूरी बॉलीवुड उमड़ पड़ा, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल थीं।
-
3/26
बिटिया आराध्या को लेकर पहुंचीं ऐश्वर्या
हमेशा की तरह यहां भी ऐश्वर्या अपनी बिटिया आराध्या को लेकर पहुंची थीं। आराध्या ने यहां हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
-
4/26
पूरी फैमिली के साथ मुकेश अंबानी
एंटीलिया में आयोजित इस भव्य समारोह में मुंकेश अंबानी अपनी पूरी फैमिली के साथ यूं नजर आए। -
-
5/26
गोल धना का फंक्शन
हालांकि इस सगाई के फंक्शन को गोल धना भी कहते हैं यानी शादी से पहले सगाई जैसा ही कार्यक्रम, जिसमें दुल्हन का परिवार दूल्हे और उनकी फैमिली के लिए गिफ्ट्स और मिठाइयां लेकर जाता है। -
6/26
होनेवाली दुल्हन के साथ अनंत अंबानी
अनंत अंबानी अपनी होनेवाली दुल्हन के साथ यूं पोज़ देते दिखे।
-
7/26
जान्हवी भी पहुंचीं सगाई में
यहां इस फंक्शन में जान्हवी कपूर भी नजर आईं।
-
8/26
अनन्या के साथ दिखे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर भी पहुंचे मुकेश अंबानी के घर आयोजित इस फंक्शन में, अनन्या पांडे के साथ पोज़ देते दिखे।
-
-
9/26
मां के साथ नजर आई आराध्या
आराध्या हर जगह अपनी मां ऐश के साथ ही खड़ी नजर आईं।
-
10/26
अनंत अंबानी की सगाई के मौके पर सलमान
अनंत अंबानी की सगाई के मौके पर जैसे ही पहुंचे सलमान खान, कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए।
-
11/26
भांजी के साथ दिखे सलमान
सलमान खान अंबानी के घर इस पार्टी में अपनी भांजी के साथ दिखे।
-
12/26
अपने मामू के साथ अलीजेह
अलीजेह अपने मामू सलमान खान के साथ कैमरों के सामने पोज देती हुईं।
-
-
13/26
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुकेश अंबानी के घर आयोजित इस सगाई समारोह का हिस्सा बने।
-
14/26
जंच रही थी दोनों की जोड़ी
दीपिका और रणवीर की जोड़ी खूब जंच रही थी और दोनों ने कैमरे के सामने खूब कहर बरपाया। -
15/26
छोटी बहन खुशी कपूर के साथ दिखीं जान्हवी
कैमरे के सामने जान्हवी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ पोज देती दिखीं।
-
16/26
पार्टी में अकेली पहुंचीं कटरीना
कटरीना कैफ भी इस पार्टी में आईं नजर। हालांकि, कटरीना यहां अकेली दिखीं। उनके साथ विक्की कौशल नहीं आए नजर।
-
-
17/26
सारा अली खान को भी बुलाया गया
सारा अली खान को भी अंबानी के घर हुई सगाई में आमंत्रित किया गया था।
-
18/26
हर तरफ छाई रहीं जान्हवी और खुशी
कैमरे के सामने जान्हवी और खुशी दोनों छाई रहीं।
-
19/26
अंबानी की इस पार्टी का हिस्सा बनीं नीतू कपूर
नीतू कपूर भी अंबानी की इस पार्टी का बनीं हिस्सा, कैमरे के सामने हाथ जोड़े आईं नजर।
-
20/26
शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान
शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान पर थमी रहीं कैमरे की निगाहे।
-
-
21/26
मां गौरी के साथ-साथ चलते रहे आर्यन
आर्यन खान अपनी मां गौरी का हाथ थामे चलते आए नजर।
-
22/26
शाहरुख खान इस पार्टी में नहीं दिखे
शाहरुख खान इस पार्टी में नहीं दिखे, लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे आर्यन ने पूरी कर दी हो उनकी कमी।
-
23/26
दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कैमरे की तरफ पोज़ देते हुए।
-
24/26
वाइफ के साथ वरुण धवन
वाइफ नताशा दलाल के साथ यूं पहुंचे एक्टर वरुण धवन।
-
-
25/26
अक्षय कुमार भी हुए शामिल
अक्सर पार्टियों से दूरी बनाकर चलने वाले एक्टर अक्षय कुमार भी अंबानी के घर हुई सगाई में हुए शामिल।
-
26/26
आराध्या की तरफ खूब रहीं कैमरे की निगाहें
ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या की तरफ खूब रहीं कैमरे की निगाहें।