Fire in Kandaghat caused loss of 2.5 lakh

कंडाघाट में लगी आग हुआ ढाई लाख का नुकसान

सोलन के कंडघाट में आग का तांडव देखने को मिला | सुखद बात यह रही कि इस में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ | मिली जानकारी के अनुसार फोरलेन निर्माण में जुटी कम्पनी द्वारा सड़क किनारे कर्मचारियों के लिए अस्थाई  तौर पर रहने की व्यवस्था के लिए कंटेनर लगाए गए हैं | इन कंटेनरों में ही आज अचानक आग लग गई | जिसकी वजह से लाखों रूपये का सामान राख हो गया | जैसे ही  आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली सोलन से दमकल विभाग की गाड़ियाँ दनदनाती हुई  तुरंत घटनास्थल कंडाघाट पहुंची और काफी मुशक़्क़त के बाद आग पर काबू पा लिया | अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह एक बड़ी घटना हो सकती थी क्योंकि कि जिस कंटेनर में आग लगी वहां दो गैस के सिलेंडर भी मौजूद थे |

 अधिक जानकारी देते दमकल अधिकारी राजाराम ने बताया कि जानकारी मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और  आग पर काबू पाया | उन्होंने बताया की मौके पर चार कंटेनर थे जिनमे यह आग लगी हुई थी |  कंटेरनरों में फोरलेन निर्माण में जुटे कर्मचारी रहते थे | जिनमे गैस के सिलेंडर भी मौजूद थे | कंटेनरों में रखा मोबाईल फोन लैप टॉप और अन्य कीमती सामान जल कर राख हो गया | उन्होंने बताया कि करीबन ढाई लाख रूपये का नुकसान इस आग की वजह से हुआ है | अगर समय पर यह आग न बुझाई जाती तो यह आग साथ लगते होटल तक जा सकती थी और उसकी भी करीबन 50 लाख की संम्पति को नुकसान पहुंच सकता था | 

दमकल अधिकारी के अनुसार चार कंटेरनरों में 36 कर्मचारी रहते थे | यहाँ यह सवाल उठता है कि कोरोना काल में जहाँ  सोशल डिस्टेंसिंग  रखनी चाहिए वहां इतने ज़्यादा लोग एक साथ क्यों रह रहे थे | बताया जा रहा है कि अगर कंटेनर में अगर कोई व्यक्ति गलती से फंस जाता तो उसका निकल पाना असम्भव था | इस लिए जिला प्रशासन को चाहिए कि वह घटना स्थल पर सुरक्षा का जायज़ा लें और कमियों को दूर करने का निर्देश दें ताकि भविष्य में कोई जानी नुकसान न हो |