मनाली के होटल में लगी आग, 6 लाख का नुक्सान

fire in hotel

जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली में एक होटल में आग लग गई। आग लगने के कारण होटल संचालक को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है तो वहीं मनाली पुलिस टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू: जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली में एक होटल में आग लग गई। आग लगने के कारण होटल संचालक को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है तो वहीं मनाली पुलिस टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली शहर के साथ लगते वामतट मार्ग में बिस्प्रिंग रिवर होटल की चौथी मंजिल में लगी आग से होटल में अफरा-तफरी मच गई। होटल के 5 कमरों में पर्यटक ठहरे थे जोकि आग देखकर सहम गए। गनीमत रही कि किसी भी पर्यटक व अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। आग लगने के कारण 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की सतर्कता से होटल जलने से बच गया।

यह होटल श्वेता शर्मा पत्नी गर्व कालरा निवासी मनाली का है। पुलिस को दी जानकारी में गर्व कालरा ने बताया कि सुबह 10 बजे उनके कर्मचारी ने होटल के कमरा नंबर-401 में आग लगने की सूचना दी। अग्निशमन विभाग के प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग प काबू पाया। उन्होंने बताया कि होटल के एक कमरे को नुक्सान हुआ है जबकि करोड़ों की संपत्ति बचा ली गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।