Auction of vehicles on 06 September

पहले शहरवासियों को चेतावनी दें, अगर फिर भी न माने तो करें चालान : एएसपी सोलन

सोलन  पुलिस लगातार  शहर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में अपना पसीना बहा रही है | कोरोना काल में भी  सोलन पुलिस दिनरात एक कर शहरवासियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने  दे रही है | कुछ दिनों से सोलन शहर वासी  वाहनों के अधिक चालान होने से परेशान थे | लेकिन अब सोलन के एएसपी अशोक वर्मा  ने कोरोना काल में शहर वासियों को थोड़ी ढील देने का फैंसला किया है | अपने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जहाँ ज़्यादा आवश्यकता हो वहीँ चालान किए जाएं और छोटी गलतियों को नज़र अंदाज़  करें | इस फैंसले से सोलन की जनता बेहद खुश नज़र आ रही है | 

— सोलन के एएसपी अशोक वर्मा  ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि उनके उच्च अधिकारी डीजीपी द्वारा भी निर्देश दिए गए है कि कोरोना काल में अधिक सख्ती न बरती जाए | इस लिए उनके आदेशों पर अमल करते हुए उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए है कि इस संकट में शहर की जनता पर ज़्यादा सख्ती न हो | अगर कोई क़ानून की उलंघना कर रहा है उसे चेतावनी दे कर छोड़ा जाए और अगर उसके बावजूद भी वह नहीं मानता है तो उसका सख्ती से चालान किया जाए | उन्होंने सोलन की जनता से आग्रह किया है कि वह क़ानून  का सम्मान करें और उसे जानबूझ कर न तोड़ें |