सोलन के कंडाघाट में ,नवनिर्वाचित नगर पंचायत की, तीसरी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ,नगर पंचायत की अध्यक्ष ,गीता देवी ने की। इस मौके पर ,उपाध्यक्ष मनीष सूद,सचिव रजनीश चौहान, एवं सभी पार्षद विशेष रूप से ,उपस्थित रहे। गौर तलब है कि, कंडाघाट को भाजपा सरकार द्वारा ,नगर पंचायत का दर्जा दिया गया, उसके बाद चुनाव करवाए गए ,और फिर ,पहली कार्यकारिणी का गठन किया गया। लेकिन नगर पंचायत के पास ,अपना भवन न होने के कारण , अभी तक चुने हुए प्रतिनिधि ,व्यवस्थित रूप से बैठक, नहीं कर पा रहे थे। जिसके कारण, कंडाघाट नगर पंचायत के सभी विकास कार्य ,रुके हुए थे। अब नगर पंचायत को भवन मिल गया है , भवन मिलते ही नगर पंचायत ने कंडाघाट के विकास को लेकर, चर्चा की और कई, महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
अधिक जानकारी देते हुए ,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनीष सूद ने, बताया कि ,आज सभी पार्षदों ने तीसरी बैठक का, आयोजन किया । जिसमें कंडाघाट का चहुँ मुखी विकास हो, इसको लेकर ,विस्तृत रोड मैप तैयार किया गया। मनीष ने बताया कि, कंडाघाट में कूड़े की समस्या को, दूर करने के लिए ,गहन चर्चा की गई ,और कूड़ा घर घर से उठाया जाए ,इसको लेकर ठेकेदार को जिम्मेवारी, सौंपी गई है। यह व्यवस्था, दस दिनों के भीतर, कंडाघाट वासियों को मिलनी ,आरम्भ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि, काफी समय से विकास के कार्य ,रुके पड़े थे ,उन पर भी चर्चा की गई। कंडाघाट वासियों की, कई मांगे और समस्याएं थी ,उन पर भी विचार विमर्श कर ,उन्हें राहत प्रदान करने की ,कोशिश की गई। बैठक के दौरान, 20 प्रस्तावों को ,स्वीकृति प्रदान की गई है।

