Kshatriya organizations started padayatra against caste reservation and for the demand of gold commission, the funeral procession of Atrocity Act, will besiege the assembly on December 10

नेताओं की शुद्धिकरण के लिए गंगा मैया को लेकर नंगे पैर आएँगे और लाख की संख्या में करेंगे विधानसभा का घेराव : रुमीत सिंह

हिमाचल में  शिमला से. 15 नवंबर को  आरम्भ होगी, सवर्ण समाज  अधिकार यात्रा। यह जानकारी देवभूमि क्षत्रिय संगठन। और देव भूमि सवर्ण मोर्चा के अध्यक्षों ने, मीडिया को दी।  सोलन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान, अध्यक्ष रुमीत सिंह ठाकुर,और  मदन ठाकुर ने ,कांग्रेस और भाजपा को घेरते हुए कहा कि ,दोनों दल वर्षों से   स्वर्ण समाज की ,अनदेखी कर रहे हैं। लेकिन अब यह अनदेखी ,बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्हें बताया जाएगा कि ,स्वर्ण समाज अब एकजुट है , जिसके चलते अब उनका उपयोग, केवल वोट बैंक की तरह  नहीं,  किया जा सकता है।  इस लिए  अंधे और बहरे हो ,चुके पक्ष और विपक्ष दोनों  को  ,उनकी निंद्रा से जगाने के लिए ,उनके द्वारा यह यात्रा, निकाली जा रही है।  जो हिमाचल से हरिद्वार तक ,आयोजित की जाएगी। उन्होंने हिमाचल वासियों से, इस महा क्रांति यात्रा में ,सहयोग की अपील भी की है। 
देव भूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ,रुमीत सिंह ठाकुर ने कहा कि, उनके द्वारा 15 नवंबर से स्वर्ण समाज अधिकार यात्रा को, शिमला चौड़ा मैदान से ,आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, उनकी मांग है कि ,सभी को आर्थिक आरक्षण मिले ,और सभी को समानता का अधिकार हो।  उन्होंने कहा कि ,प्रदेश के विभिन्न जिलों से ,प्रदेश वासी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे ,सभी नंगे पैर 25 दिनों की यात्रा कर, हरिद्वार जाएंगे और माता गंगा का ,आशीर्वाद लेकर आएँगे।  उन्होंने कहा कि,  वापसी में विभिन्न जिलों से होते हुए, माता गंगा को साथ में लाएंगे, और 10 दिसंबर को धर्मशाला विधानसभा  का घेराव करेंगे। ताकि सभी स्वर्ण विरोधी नेताओं  ,जैसे कौल सिंह ठाकुर , सुरेश भारद्वाज ,और महेश्वर सिंह का ,शुद्धिकरण हो सके।  उन्होंने कहा कि ,  हिमाचल में पहली बार , विधानसभा का घेराव ,करीबन एक लाख aस्वर्ण करने वाले है ,जो हिमाचल में सबसे बड़ी क्रान्ति साबित होगी।  जिसके आगे सभी दलों को झुकना होगा, और उनकी मांगों को पूर्ण भी करना होगा।