पांवटा साहिब में डेंटल कर्मचारी यूनियन का गठन, हरीश कुमार होंगे अध्यक्ष…

पांवटा साहिब, 23 सितंबर : हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज में कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने के मकसद से तमाम कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ का हाथ थाम लिया। शुक्रवार को कर्मचारियों की आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की सिरमौर इकाई के महामंत्री इंद्र मोहन शर्मा ने की।

नव गठित कार्यकारिणी डेंटल कर्मचारी यूनियन का गठन टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ ने सर्व सम्मति से किया। यूनियन के अध्यक्ष पद पर हरीश कुमार को मनोनीत किया गया है, जबकि राहुल कौशल, मनोज कुमार, अनिल खापरा, मनोज सैनी व कमलेश कुमार को क्रमशः उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री व प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संदीप कुमार व जोगिंद्र राज क्रमशः मुख्य सलाहकार व कानूनी सलाहकार होंगे।

इसके अलावा कार्यकारिणी में अनिल कुमार, रणवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, शालू कपूर व सतनाम सिंह को शामिल किया गया है।