Former BJP IT Cell Convener Ravi Rai Rana expelled for 6 years

भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रवि राय राणा 6 वर्षों के लिए निष्कासित |

भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक रवि राय राणा  को अनुशासनहीनता के चलते  प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।  यह निष्काषण  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया है | इस मौके पर सुरेश कश्यप ने  ब्यान जारी करते हुए कहा है कि कुछ कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भाजपा के बारे में टिप्पणी कर रहे थे | जिस से भाजपा की छवि धूमिल हो रही थी | इस लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है | उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |