Former Chief Minister expressed deep sorrow over the sudden demise of Santosh Shailaja

पूर्व मुख्यमंत्री ने संतोष शैलजा के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुख प्रकट

हमीरपुर         वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की धर्मपत्नी संतोष शैलजा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। प्रो० धूमल ने कहा कि आज प्रातः ही संतोष  शैलजा के निधन के दुःखद समाचार उन्हें सुनने को मिला है। 
धूमल ने कहा कि संतोष शैलजा जीवन प्र्यन्त हर सुख दुख में शांता कुमार जी के साथ खड़ी रही। पारिवारिक जीवन में, समाजिक जीवन में, राजनीतिक जीवन में तथा साहित्यिक जीवन में संतोष शैलजा ने हर जगह शांता कुमार जी का साथ दिया। एक आदर्श पत्नी के रूप में उन्होंने अपना हर कर्तव्य निभाया है। कोरोना महामारी से संतोष शैलजा जी का निधम सबके लिए दुःखद समाचार है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की कामना की।