Congress workers celebrated Virbhadra Singh's birthday in Solan by helping the poor

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ने कहा चुनाव तो लडूंगा , जीतूंगा लेकिन नहीं बनूंगा मुख्यमंत्री

राजधानी शिमला में कांग्रेस का परचम लहराराने के बाद जिला परिषद शिमला की  अध्यक्ष  चन्द्रप्रभा और सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ   कुठाड़ में  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पास आशीर्वाद  लेने पहुंची |  वीरभद्र सिंह उन्हें अपने दरबार में देख बेहद खुश दिखे और उन्होंने विजेताओं को आशीर्वाद दे कर उन्हें  बिना किसी भेदभाव के केवल जनता की भलाई करने के लिए  प्रेरित किया और कहा कि जिस तरह से उन्होंने केवल प्रदेश के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया | इस लिए वह चाहते है कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता भी इसी बात का अनुसरण करें | उन्होंने इस मौके पर कहा कि वह जनता के आग्रह पर चुनाव तो लड़ेंगे लेकिन वह अब मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते है | प्रदेश का मुख्यमंत्री अब कोई नया चेहरा होगा |

इस  मौके पर शिमला जिला परिषद अध्यक्ष  और उपाध्यक्ष  चन्द्रप्रभा नेगी , सुरेंद्र कुमार  ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पास आशीर्वाद लेने इस लिए आई है क्योंकि वीरभद्र सिंह ही कांग्रेस है | उनके बिना कांग्रेस कुछ भी नहीं है | उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस के नेताओं को एकजुटता की की माला में हमेशा पिरो कर रखा | उन्होंने इस मौके पर जहाँ कांग्रेस नेताओं का धन्यवाद किया वहीँ सीपीआईएम  नेताओं का भी आभार जताया |
वहीँ पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में है इस लिए उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर काफी दवाब बनाया और  उन्होंने काफी कोशिशे की लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुई | उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री वीर भद्र सिंह के आशीर्वाद के आगे भाजपा का जादू नहीं चल सका यही वजह रही कि शिमला में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा |