Congress workers celebrated Virbhadra Singh's birthday in Solan by helping the poor

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चुनाव लड़ने का किया एलान, समर्थकों का उत्साह दिखा दोगुना : राजेंद्र ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गतदिवस यह घोषणा कर दी थी कि वह भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे | जिसके चलते अर्की और कुनिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी मायूसी देखी गई | घोषणा के उपरांत सभी वीरभद्र सिंह के पास आए और उन्होंने  उन्हें चुनाव लड़ने की प्रार्थना की | कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विनम्र आग्रह पर कांग्रेस दिग्गज नेता जो छे बार मुख्यमंत्री रह चुके है और उन्होंने कार्यकर्ताओं का आग्रह स्वीकार किया | और दोबारा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी | उन्होंने कहा कि वह न केवल चुनाव लड़ेंगे बल्कि वह कांग्रेस को एक बार फिर से प्रदेश में स्थापित करेंगे | जिसे सुन कर उनके कार्यकर्ता भारी प्रसन्न दिखे | 

कुनिहार के वरिष्ठ नेता राजेंद्र ठाकुर ने इस मौके पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जिला परिषद और बीडीसी चुनावों में भीतर घात से बेहद आहत थे इस लिए उन्होंने रोष में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी जिस से उनके सभी  समर्थक बेहद उदास थे और उन्होंने अपने नेता को चुनाव लड़ने के लिए आग्रह किया और उन्होंने यह आग्रह स्वीकार कर आज फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा  कर दी है | इस घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी ज़्यादा बढ़ गया है और वह आने वाले चुनावों के लिए बेहद उत्साहित है |