कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक (Cooperative Bank) के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया का देहांत हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को चंडीगढ़ (Chandigarh) में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिवंगत सिपहिया ने ताउम्र कांग्रेस की सेवा की।
जानकारी के मुताबिक वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। शनिवार को पैतृक गांव सकोह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
काबिलेगौर है कि हाल ही के चुनावों (election) में कांग्रेस ने उन्हें कांगड़ा की सुलह विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो चुनाव हार गए थे। जगदीश सिपहिया दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के करीबी भी थे।
गौरतलब है कि कांगड़ा बैंक में भर्तियों में गड़बड़ी के चलते विजिलेंस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।
कांगड़ा के जयसिंहपुर से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र गोमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम सब के प्रिय कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सिपहिया जी हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिजनों व समर्थकों को अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।