नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने गांव के घरों की सुरक्षा के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से लगने वाले डंगों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने गांव के घरों की सुरक्षा के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से लगने वाले डंगों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने जनता के साथ नालागढ़ सवारघाट नेशलन हाइवे पर ग्राम पंचायत जगतपुर और आस पास के गांव के घरों की सुरक्षा के लिए डेढ़ करोड़ की लागत से लगने वाले डंगों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जनता ने पूर्व विधायक के एल ठाकुर का पहुंचने पर जनता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने बताया की ये जनता की बड़ी डिमांड थी जो की जनता ने
पूर्व विधायक के एल ठाकुर को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया था और जानकी पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने जनता की समस्या का समाधान कर दिया गया और पूर्व विधायक ने बताया की
25 करोड़ की लागत से नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर 6 पुलों का निर्माण कार्य चला हुआ है जो की जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जायेंगे और
राष्ट्रीय राजमार्ग बग्लेहड़ से लेकर स्वारघाट तक मार्ग के रख रखाव के लिए 32 करोड़ की राशी से क्रेश बेरियल ,डगे, नालियों तारकोल का कार्य करवाया गया जिसे की रोड की हालत को सुधारा गया और जनता को आने जाने में किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है वह जनता को आने जाने के लिए भी कम समय लगता है, और पुलो का कार्य प्रग्रती पर है, और डेढ़ करोड़ की लागत से बचे हुए डगों का निर्माण कार्य फिर से शुरू करवा दिया गया, औरपूर्व विधायक के एल ठाकुर ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आश्रीवाद से शिक्षा के साथ साथ उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नालागढ़ सिविल अस्पताल को 200बैड ,और जोघों में सीएचसी , और पंजेहर और डोली में पीएचसी खोलने की घोषणा से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा,
और उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय समय पर उचित कार्य को करने के निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। और जनता की बची हुई समस्याओं को पूरा कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बची हुई बिजली, पानी ,सड़कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है ताकि जनता को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े,
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है प्रदेश मे केन्द्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है उन्होंने बताया कि भिन भिन योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है ओर राज्य ओर केन्द्र सरकार द्वारा समय समय पर योजनाएं शुरू की जाती है।इस मौके पर उपप्रधान बहादुर सिंह, वॉर्ड मेंबर विद्या देवी, पूर्व प्रधान सिकंदर सिंह ,पूर्व उप प्रधान महिंदर सिंह, परमजीत सिंह, अवतार सिंह, रचना देवी ,स्वर्ण सिंह, मोनी, अमर सिंह ,प्रेमलता ,पूनम ठाकुर ,सुमित्रा देवी अमरजीत सिंह व अन्य गांव वासी मौजूद रहे