दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से लेकर कर्नाटक के मैसूर पैलेस तक, कुछ ऐसे जगमगा रहा है अपना भारत

दशहरे से पहले पूरा भारत रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक सबकुछ जगमगा रहा है। रामलीला ग्राउंड में रावण के कई रूपों वाला पुतला है तो वहीं मेले में दो साल बाद बढ़ी रौनक। कर्नाटक के मैसूर पैलेस को तो सोने के महल की तरह सजा दिया गया है।

delhi ramleela ground to karnataka maysore palace see beautiful pictures before dussehra celebrations
दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से लेकर कर्नाटक के मैसूर पैलेस तक, कुछ ऐसे जगमगा रहा है अपना भारत

पूरे भारत में नवरात्र की धूम है। 9 दिनों तक चलने वाले इस खास त्योहार का आज अंतिम दिन है। इस अंतिम दिन को लोग महानवमी के नाम से मनाते हैं। कल पूरे भारत में दशहरा मनाया जाएगा। इससे पहले उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक देश जगमगा रहा है। राजधानी दिल्ली में माता के पंडाल में लोगों की भीड़ देखी गई। दशहरा से एक दिन पहले मेले में जहां लोग सेल्फी खिंचवाते नजर आए वहीं रावण के भी अलग-अलग रूप देखने को मिले। वहीं कर्नाटक का मैसूर पैलेस भी पीछे नहीं रहा। देखकर मानो लग रहा था कोई सोने का महल है। विजयदशमी से पहले नॉर्थ टू साउथ जगमग रोशनी से पूरा समा बड़ा प्यारा लग रहा है।

जगमग रोशनी से नहाई दिल्ली देखिए

दशहरा से एक दिन पहले रगं-बिरंगी रोशनी से नहाई दिल्ली कुछ इस तरह नजर आई। मेले में लगे चतरह-तरह के झूले, स्वादिष्ट पकवान बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच रहे थे। इस बीच युवाओं में सेल्फी लेने का भी क्रेज खूब दिखा। दूसरी ओर इस बार राजधानी में रावण के कई रूप भी देखने को मिल रहे हैं। इस बार के दशहरा में रावण दहन में आतिशबाजी नहीं की जाएगी। रावण के अंदर घास-फूस भरा जाएगा।

सोने की तरह सजा था मैसूर पैलेस

भुवनेश्वर में कुछ इस तरह सजा माता का पंडाल

सूरत में दिव्यांगों के लिए नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली के सीआर पार्क में सजा माता का दरबार