सोलन में धूम धाम से मनाया गया पूर्ण राज्यत्व दिवस : डीसी सोलन

हिमाचल में आज पूर्ण राज्यत्व दिवस धूम धाम से मनाया गया | सोलन जिला मुख्यालय पर यह दो स्थानों पर एक साथ मनाया गया | नगर परिषद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में  उपायुक्त सोलन के सी चमन बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए | कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए | जिसका दर्शकों ने जम कर लुत्फ़ उठाया | इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश में हुई उन्नति और विकास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई | 

अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सोलन के सी चमन ने बताया कि आज जहाँ एक और नए मतदाताओं को पहचान पत्र जारी किए गए उन्हें शपथ दिलाई गई ताकि वह लोकतंत्र के महापर्व में अपना कीमती वोट डाल कर अपना कर्तव्य निभाएं | वहीँ इस मौके पर हिमाचल पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती के पर्व पर प्रदेश में हुए चहुँ मुखी विकास की यात्रा के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी | जिसमे जिला में वक्ताओं  ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपने विचार भी सांझा किए |