Funny Wedding Video: दुल्हन को गोद में उठा रहा था लड़का, तभी हो गया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Funny Wedding Video: शादियों के सीजन में वेडिंग वीडियो ( Wedding Video) से सोशल मीडिया भर जाता है। शादी में होने वाले रीति रिवाज से लेकर डांस तक के वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को जीत लेते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अक्सर आपको सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो देखने को मिल जाते होंगे।

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हंस रहा है। अगर आप भी इस वायरल वीडियो को देखेंगे, तो हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। दूल्हा और दुल्हन के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर अपने आप हंसी आ जाएगी। सोशल मीडिया पर आपने शादी के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन यह काफी मजेदार है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो में देखा होगा कि लोग दुल्हन को गोद में उठाकर ले जाते हैं। आज कल की शादियों में ऐसा खूब देखने को मिलता है। इस वायरल वीडियो में भी यह देखने को मिला है जिसमें दुल्हन को कुछ लड़के गोद में उठाने कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बीच एक लड़के के साथ ऐसा कुछ हो जाता है कि उसका चेहरा बन जाता है।
वीडियो में दिख रहा है कि सामने दूल्हा खड़ा है और कुछ लड़के मिलकर दुल्हन को उठा रहे हैं। सपोर्ट के लिए दुल्हन एक लड़के के सिर पर हाथ रखती और उसके बालों को पकड़ लेती है। दुल्हन  लड़के के बाल को इतने जोर से पकड़ लेती है कि बेचारे का मुंह बन जाता है। वीडियो देखकर लग रहा है कि दुल्हन ने लड़के सिर के बाल को नोच लिए हैं। वीडियो में लड़के की प्रतिक्रिया देखने लायक है।

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा गया है कि हां थोड़ा दर्द हुआ, पर चलता है। इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि ”गलत सपोर्ट ले लिया दीदी ने”। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।