मेकर्स ने ‘गदर 2’ से सनी देओल का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज किया है। जहां ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते दिखे, इस बार ‘गदर 2’ में वह बैलगाड़ी का पहिया उठाकर दुश्मनों को धूल चटाते नजर आ रहे हैं। ‘गदर 2’ में तारा सिंह बने सनी देओल को देख फैंस खुशी से नाच रहे हैं।

फैंस लंबे समय से बड़ी बेसब्री से ‘गदर 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 2023 में ही रिलीज होगी, लेकिन इसकी फाइनल डेट अभी तक रिवील नहीं की गई है। ऐसे में फैंस बेसब्र हुए जा रहे हैं। इसी बेसब्री के बीच अब मेकर्स ने ‘गदर 2’ से सनी देओल की पहली झलक दिखा दी है। ‘गदर 2’ साल 2001 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। ‘गदर’ में जहां सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते नजर आए, वहीं ‘गदर 2’ में इस बार वह बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आ रहे हैं।
जी स्टूडियोज ने हाल ही एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने 2023 में रिलीज होने वाली अपनी फिल्मों के नामों की झलक दिखाई। इन्हीं में से एक नाम Gadar 2 भी था। भले ही ‘गदर 2’ की झलक छोटी सी थी, लेकिन उसमें Sunny Deol का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फैंस सनी देओल को तारा सिंह के अवतार में देख खुशी से पागल हो गए।