Kasauli constituency candidate could not even vote

सोलन नगर निगम चुनावों का सबसे बड़ा मुद्दा होगा ” कूड़ा “

(SOLAN) सोलन में नगर निगम चुनाव नज़दीक है अब शहर वासियों को आशाएं है कि नगर निगम के पार्षद और प्रशासन उनकी बात को ध्यान से सुनेगें और जो  मांगे वह उनके समक्ष रखेंगे वह उन्हें पूर्ण करने का प्रयास करेंगे | सोलन वासियों ने अपनी समस्याओं को मीडिया के समक्ष रखना भी आरम्भ कर दिया है | उनकी समस्याओं को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नगर निगम के चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा कूड़ा बनने वाला है | सभी वार्डों के मतदाता शहर में फ़ैली गंदगी से परेशान है | उनका कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है जिसे नगर निगम द्वारा दरुस्त नहीं किया जा रहा है | 

शहर वासियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वह घर से निकले कूड़े को फेंकने के लिए नगर निगम को उसका शुल्क दे रहे है लेकिन नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा एकत्र करने के लिए बेहद कम आ रहे है | और वह खुद ही कूड़ा फेंकने को मजबूर है | यहाँ तक की लॉकडाउन में नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा लेने नहीं आए लेकिन कूड़े के बिल  उन्हें फिर भी भरने पड़े | किसी भी पार्षद ने शहर वासियों के हक में कुछ नहीं कहा और सभी को कोविड  काल में भी कूड़े का शुल्क भरना पड़ा | उन्होंने कहा कि यह शुल्क दे कर भी घर के आसपास गंदगी फैली रहती है | जिसकी वजह से सभी बेहद परेशान है | नगर निगम को चाहिए कि वह इस समस्या का हल निकाले |